राजस्थान मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना: ऑनलाइन आवेदन, Yuva Sambal Yojana

 राजस्थान के सरकार राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता देने के लिए और रोजगार प्रदान करने के लिए बहुत सी सरकारी योजनाएं लाई हैं। जिसमे से एक “राजस्थान मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना 2022” है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए बेरोजगार पुरुष या महिला को अपना पारिवारिक आया प्रमाण पत्र देना होगा और आवदेन का फॉर्म नीचे पीडीएफ के रूप में दिया है उसे प्रिंट करके उसे भरना होगा। डॉक्यूमेंट की लिस्ट आगे दी हुई है। इस तरह से बेरोजगार युवा परेशान नहीं होंगे कि उन्हें बेरोजगारी भत्ता कब से मिलेगा या बेरोजगार प्रमाण पत्र कैसे बनेगा। इस लेख के माध्यम से आप योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे कि मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना क्या है और इसका उद्देश्य, लाभ, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि।







मुख्यमंत्री युवा संबल योजना क्या है

राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजना के माध्यम से बेरोजगार पुरुष जो अपनी पढ़ाई करने के बाद भी घरों में बैठे हैं उन्हें नौकरी मिलने तक बेरोजगारी भत्ता प्रदान कराया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा संबल बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत दी जाने वाली राशि पुरुषों को 3000 रूपये और साथ-साथ महिला एवं ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को 3500 रूपये बेरोजगारी भत्ते के रूप में दे जाएंगे। इस योजना का लाभ पढ़े-लिखे युवकों को तब तक प्रदान की जाएगी जब तक उन्हें नौकरी ना मिल जाती।

                             राजस्थान बेरोजगारी भत्ता 


लेख

मुख्यमंत्री युवा संबल योजना

 योजना की शुरुआत

राजस्थान सरकार द्वारा

कब शुरू की गई

1 फरवरी 2019

योजना का पुराना नाम

अक्षत योजना 2009 में शुरू हुई थी

साल

2022-22

लाभार्थी

राजस्थान के बेरोजगार नागरिक

 उद्देश्य

बेरोजगार युवकों को सहायता प्रदान करना

 आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन

 आधिकारिक वेबसाइट

यहां क्लिक करें

 


राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना में दी जाने वाली राशि


राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई  संबल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि कुछ इस प्रकार से है।

Category 

Amount 

 पुरुष

3000 रुपए

महिला

3500 रूपए 

ट्रांसजेंडर

3500 रुपए


राजस्थान युवा संबल योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थी


आपको बता दें कि राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई योजना के तहत आवेदक मूल रूप से राजस्थान का निवासी होना चाहिए और वह पढ़ा लिखा हो। शिक्षित होने का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। यदि आप पढ़ लिख कर भी बेरोजगार है तो आप योजना में आवेदन करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना में आवेदन करने के लिए आपको हमारा यहां लेख अंत तक पढ़ना होगा हम आपको नीचे लेख में आवेदन की प्रक्रिया बताएंगे। इस योजना के तहत शिक्षित युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जा रहा है। इस योजना की शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा की गयी है। राजस्थान युवा संबल योजना के माध्यम से सरकार बेरोजगार पुरुष को प्रति महीने 3000 रूपये और महिला एवं ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को 3500 रूपये की सहायता राशि प्रदान करने जा रही।

कब तक उठा सकते हैं राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का लाभ

इस योजना का लाभ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवा मात्र 2 साल तक ही ले सकते है। अगर आप लोगों को 2 साल के अंदर कोई अच्छी सी जॉब मिल जाती है तो आप इस योजना में आवेदन करके योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकते। राजस्थान राज्य के सभी बेरोजगारी हुआ योजना में आवेदन करके लाभ भी ले सकते हैं लेकिन सबसे पहले आपको एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज के अंतर्गत अपना आवेदन करवाना अनिवार्य होगा।


युवा संबल योजना 2022 का उद्देश्य

Yuva Sambal Berojgari bhatta Yojana का उद्देश्य यह है कि पढ़ लिख कर जो भी युवा बेरोजगार बैठे हैं। उन्हें छोटी मोटी आवश्यकता को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। ताकि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अपने घर परिवार के सदस्यों के पास छोटी-मोटी जरूरतों के लिए बोलना ना पड़े। और नौकरी ना मिलने के कारण कोई गलत कदम ना उठा दे इसलिए सरकार ने युवाओं के लिए राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना सरकार द्वारा शुरू किया है।


Yuva Sambal Yojana 2022 के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना के तहत राजस्थान सरकार द्वारा सभी शिक्षित बेरोजगार नागरिकों को बेरोजगारी भत्ता प्रदान कराया जायेगा।
  • इस बेरोजगारी भत्ता के अंतर्गत राजस्थान के पुरुषों को 3000 रुपए और महिलाओं ट्रांसजेंडर को 3500 रुपए दिए जायेंगे।
  • Yuva Sambal Yojana 2022 के शुरू होने से बेरोजगार नागरिक आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगे।
  • राज्य के सभी नागरिकों को अपनी जरूरतों के लिए परिवार पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  • इसी के साथ देश के नागरिक अपने खर्च की फिक्र किए बिना नौकरी ढूंढ पाएंगे।
  • यह बेरोजगार भत्ता 2 साल तक प्रदान किया जाएगा और यदि किसी नागरिक की 2 साल समाप्त होने से पहले नौकरी लग जाती है तो उसे बेरोजगारी भत्ता का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • राजस्थान युवा संबल योजना 2022 के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक को एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज में registered करना होगा।
  • इस योजना का लाभ केवल राजस्थान के बेरोजगार नागरिक उठा सकते है।

मुख्यमंत्री युवा संबल योजना की पात्रता

राजस्थान राज्य के जो भी शिक्षित बेरोजगार युवा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं उन्हें नीचे दी गई पात्रता को पूरा करना होगा।

  • योजना के तहत आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य की महिलाएं भी मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का लाभ उठा सकती हैं। लेकिन अगर महिलाओं की शादी राजस्थान के पुरुषों से होती है, तो ही आप इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए, सामान्य वर्ग के नागरिक की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होना चाहिए और एससी ,एसटी वर्ग से संबंधित व्यक्ति की 21 से 35 के अंदर।
  • योजना के तहत आवेदक के परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपए से काम होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ एक परिवार के केवल दो व्यक्ति ले सकते है।
  • राज्य के स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम पूरा किया है या फिर अभी पढ़ाई चल रही है। वह सभी भी राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • योजना के तहत आवेदक किसी सरकारी या निजी क्षेत्र में कार्य करता हो तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकता।

मुख्यमंत्री युवा संबल योजना 2022 महत्वपूर्ण दस्तावेज

यदि आप संबल योजना के तहत आवेदन करके योजना का लाभ लेने चाहते है तो आपके पास आवेदन करते समय नीचे दिए गए सभी प्रकार के आवश्यक दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।

आधार कार्ड10वीं कक्षा की मार्कशीट
आय प्रमाण पत्र जाति सर्टिफिकेट
 राजस्थान नागरिक प्रमाण पत्रग्रेजुएशन की मार्कशीट
 ईमेल आईडी बैंक अकाउंट डिटेल्स


मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के अंतर्गत ऑनलाइन अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों की सूची

  • आवेदक का घोषित लिखित आवेदन पत्र – एनेक्सचर 1 (नीचे डाउनलोड कर लिंक दिया गया है)
  • प्रार्थी द्वारा हस्ताक्षरित स्वघोषणा पत्र
  • निशक्तता प्रमाण पत्र – विशेष योग्यजन जिसे की निशक्तजन कहा जाता है प्रार्थी द्वारा समीक्षा अधिकारी से प्राप्त
  • मूलनिवासी होने का प्रमाण पत्र, यदि विवाहित महिला प्रार्थी अन्य राज्य से स्नातक परीक्षा से उत्तीर्ण होने की दशा में पति का राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र और विवाह प्रमाण पत्र ।
  • प्रार्थी के जन्मतिथि के लिए सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण से जुड़े प्रमाण पत्र लिया अंक तालिका
  • स्नातक परीक्षा पास करने की अंक तालिका या डिग्री
  • एसबीआई बैंक में बचत खाते की पासबुक प्रतिलिपि
  • बेरोजगारी भत्ता के लिए आय प्रमाण पत्र नीचे से डाउनलोड करें
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति के प्रार्थी के लिए जाति प्रमाण पत्र

Post a Comment

Previous Post Next Post