Ganesh Chaturti Wishes vinayak chaturthi wishes
Ganesh Chaturthi 2022 Live: गणपति पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, नियम समेत अन्य डिटेल जानें
मुख्य बातें
Ganesh
Chaturthi 2022 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Timings in India: गणेश उत्सव कल से शुरू होने जा रहा है. 10 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने की संपूर्ण विधि, नियम, शुभ मुहूर्त समेत महत्वपूर्ण डिटेल्स जानें.
किस दिशा में रखें गणेश की मूर्ति?
यदि इस गणेश चतुर्थी पर आप भी घर में गणपति को स्थापित करने जा रहे हैं तो कुछ खास बातें याद रखें. गणेश की मूर्ति की स्थापना अगर दिशा और कोण के आधार पर करेंगे तो निश्चित ही आपकी पूजा फलदायी होगी. गणपति की सही दिशा में स्थापना आर्थिक समृद्धि के द्वार खोलती है.
पूजा सामग्री लिस्ट
·
भगवान गणेश की प्रतिमा
·
लाल कपड़ा
·
दूर्वा
·
जनेऊ
·
कलश
·
नारियल
·
पंचामृत
·
पंचमेवा
·
गंगाजल
·
रोली
·
मौली लाल
मोदक चढ़ाने से मिलती है कर्ज से भी मुक्ति
ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश को यदि कोई मोदक चढ़ाता है तो वह उसकी मुराद जल्दी पूरी करते हैं. साथ ही मान्यता है कि मोदक चढ़ाने से व्यक्ति को कर्ज से भी मुक्ति मिलती है. इसके अलावा भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू भी अत्यंत प्रिय हैं. लड्डू का भोग लगाने से गणेशजी व्यक्ति को धन समृद्धि को वरदान देते हैं.
सिंदूर से करें गणेश जी का श्रृंगार
शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री गणेश जी का श्रृंगार सिंदूर से ही किया जाता है. मान्यता है कि इससे साधक की समस्त समस्याएं दूर होती हैं. गणेशोत्सव के दिन करने से बुध और केतु दोनों ग्रहों की अशुभता से मुक्ति मिल जाती है.
Ganesh
Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी कब?
गणेश चतुर्थी का पर्व भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से प्रारंभ होकर अगले 10 दिनों तक मनाया जाता है. अंतिम दिन चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा की विधिवत पूजा के बाद उनका विसर्जन करते हैं, पंचांग के मुताबिक, इस बार गणेश चतुर्थी 31 अगस्त को है.
Ganesh
Chaturthi 2022: कैसी होनी चाहिए गणेश जी की मूर्ति?
गणेश चतुर्थी पर लोग अपने घरों में गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करते हैं. कहा जाता है कि गणेश जी की मूर्ति की खरीदारी बहुत ध्यान से करना चाहिए. माना जाता है कि घर में गणेश जी की ऐसी मूर्ति लानी चाहिए जिसमें गणपति की मूर्ति बाईं ओर हो.
Ganesh
chaturthi 2021: Shubh Muhurat
ब्रह्म मुहूर्त- 04:31 ए एम से 05:17 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11:53 ए एम से 12:43 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:23 पी एम से 03:12 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 06:20 पी एम से 06:44 पी एम
अमृत काल- 06:59 ए एम से 08:28 ए एम
रवि योग- 06:04 ए एम से 12:58 पी एम
Ganesh
chaturthi 2021: Shubh Muhurat
ब्रह्म मुहूर्त- 04:31 ए एम से 05:17 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11:53 ए एम से 12:43 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:23 पी एम से 03:12 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 06:20 पी एम से 06:44 पी एम
अमृत काल- 06:59 ए एम से 08:28 ए एम
रवि योग- 06:04 ए एम से 12:58 पी एम
Ganesh
Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पूजा विधि
·
सबसे पहले सुबह नहा लें.
·
उसके बाद गिली मिट्टी से गणेश जी की मूर्ति बना लें.
·
अब इसे सुखा दें.
·
शुद्ध घी और सिंदूर, हल्दी, चंदन से उनका श्रृंगार कर दें.
·
उन्हें जनेऊ पहनाएं.
·
घर के उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित कर दें.
·
धूप-दीपक जलाएं.
·
फल-फूल उन्हें अर्पित करें और मोदक व लड्डुओं का भोग लगाएं.
·
अब कपूर जलाकर उनकी आरती करें.
·
10 दिनों तक लगातार प्रतिदिन सुबह-शाम ऐसे ही पूजन करें.
·
अनंत चतुर्दशी के दिन गण्पति मूर्ती का विसर्जन विधि-विधान से कर दें.
Ganesh
Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी महत्व
गणेश उत्सव हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होता है. और चतुर्दशी को समाप्त होता है. यह 10 दिनों का उत्सव है. गणेश के शरीर के विभिन्न अंगों का अलग महत्व है जिसमें सिर-आत्मान, शरीर- माया, हाथी का सिर- ज्ञान, ट्रंक-ओम का प्रतीक माना जाता है.
Ganesh
Chaturthi 2022: गणेश उत्सव 31 अगस्त से
यश, कीर्ति, पराक्रम, वैभव, ऐश्वर्य, सौभाग्य, सफलता, धन, धान्य, बुद्धि, विवेक, ज्ञान और तेजस्विता के प्रतीक भगवान गणेश का 10 दिवसीय उत्सव 31 अगस्त से शुरू होने जा रहा है.
सिद्धिविनायक की चार कथाएं...जो निष्ठा, प्रतिबद्धता, बुद्धि, तत्परता की देती हैं सीख
भगवान गणेश को बुद्धि का देवता कहा गया है. वहीं उनके विश्वास और कर्तव्य निष्ठा की कथाएं लोगों को प्रेरणा देती हैं. बप्पा की उत्पत्ति से लेकर उनके पराक्रम से जुड़ी कई कथाएं प्रचलित हैं. इनसे इनसान सीख लेकर जीवन में अच्छे व्यक्ति के रूप में खुद को स्थापित कर सकता है़ पंडित रामदेव का कहना है कि भगवान गणेश की चार कथाओं से मनुष्य सीख लेकर और अनुकरण कर जीवन में अच्छे मनुष्य के रूप में खुद को स्थापित कर सकता है.
![]() |
| Ganesh_Chaturti_Wishes |
माता-पिता की सात बार परिक्रमा कर नापा पूरा संसार
मान्यता है कि एक बार सभी देवता मुसीबत में थे. ऐसे में सभी भगवान शिव के शरण में गये. भगवान शिव के साथ उनके दोनों पुत्र गणेश और कार्तिकेय भी बैठे हुए थे. देवताओं की परेशानी सुनने के बाद भगवान शिव ने दोनों पुत्र गणेश और कार्तिकेय में से कौन देवताओं की मदद करेगा पूछा.
इस पर दोनों तैयार हो गये.
ऐसे में भगवान शिव ने दोनों भाइयों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की.
दोनों भाई में जो सबसे पहले पृथ्वी की परिक्रमा पूरी करेगा उसे देवताओं की मदद करने की अनुमति दी जायेगी.
पिता के निर्देश के बाद कार्तिकेय अपनी सवारी मोर लेकर पृथ्वी की परिक्रमा करने निकल पड़े.
जबकि भगवान गणेश अपनी सवारी मूषक के साथ पृथ्वी की परिक्रमा करने की सोचने लगे.
भगवान गणेश ने पृथ्वी की परिक्रमा के लिए पिता शिव और माता पर्वती के नजदीक आकर सात बार परिक्रमा किया और अपना स्थान ग्रहण कर लिया.
पृथ्वी की परिक्रमा कर लौटे कार्तिकेय ने खुद को विजेता बताया, जबकि गणेश जी ने माता-पिता को ही पूरा संसार माना.
सीख
इंसान को भगवान गणेश की तरह माता-पिता का भक्त होना होगा.
जीवन में सभी काम के अलावा
माता-पिता की सेवा ही बड़ी पूंजी के रूप में लोग ग्रहण कर सकते हैं.
माता-पिता के प्रति इंसान अपने कर्तव्य को पूरा कर संसार का हर सुख हासिल कर सकता है.
मां की आज्ञा मानने के लिए दंड सहे
माता पार्वती स्नान करने गयीं, उस वक्त उनका कोई भी रक्षक नहीं था.
ऐसे में उन्होंने चंदन के लेप से गणेशजी को तैयार किया.
अपने पुत्र को आदेश दिया कि उनकी अनुमति के बिना किसी को घर में प्रवेश न दें.
इस बीच पिता भगवान शिव वापस लौटे, पर माता कि आज्ञा का पालन करते हुए भगवान गणेश ने उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी.
इस पर पिता क्रोधित हुए और नंदी को गणेश से युद्ध करने को कहा, पर गणेश ने नंदी को हरा दिया.
इससे क्रोधित होकर भगवान शिव ने अपने त्रिशूल से गणेश का सिर धड़ से अलग कर दिया.
गजमुख को सेवक और मित्र बना लिया
असुरों के राजा गजमुख की तपस्या से खुश होकर भगवान शिव ने वरदान दे दिया कि वह किसी शस्त्र से नहीं मारा जायेगा. इसका दुरुपयोग करते हुए राजा गजमुख देवी-देवताओं पर भी आक्रमण करने लगे.
परेशान देवता भगवान शिव के पास पहुंचे, तब उन्होंने गजमुख से युद्ध करने गणेश को भेजा.
भगवान गणेश बिना किसी शस्त्र लिये राजा गजमुख से भीड़ गये.
गजमुख की पीठ पर कूदकर बैठ गये.
जीवनभर के लिए मूषक बना दिया.
और अपने वाहन के रूप में रख लिया. वहीं राजा गजमुख हमेशा के लिए भगवान गणेश के सेवक और मित्र बन गये.
संबंध की मर्यादा को पहचानना जरूरी
मान्यता है कि भगवान गणेश की बुद्धि और पराकाष्ठा देख तुलसी ने भगवान गणेश को विवाह का प्रस्ताव दिया था.
पर भगवान गणेश ने अपनी मर्यादा समझते हुए तुलसी को विवाह के लिए मना कर दिया.
इसका कारण पूछने पर भगवान गणेश ने कहा कि वह लक्ष्मी स्वरूपा हैं.
और लक्ष्मी उनकी मां पार्वती की ही स्वरूप हैं.
ऐसे में मां के स्वरूप से विवाह करने की अनुमति धर्म नहीं देता.



Post a Comment