वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियां: ये गंभीर रोगों के लिए जिम्मेदार है Air Pollution

 

वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियां: इन 5 गंभीर रोगों के लिए जिम्मेदार है Air Pollution

 

Air Pollution

 

वायु प्रदूषण से होने वाली गंभीर समस्याएं

हवा के बिना इंसान चंद मिनट भी ज़िंदा नहीं रह सकता है। लेकिन, जिस तरीके से हमारे आस-पास की हवा लगातार प्रदूषित होती जा रही है, उससे हमारे स्वास्थ्य पर लगातार असर पड़ता जा रहा है। खासकर दिल्ली एनसीआर में सर्दियों की दस्तक से ही हवा में जहर घुलने लगता है, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि मानव द्वारा किए गए कर्मों का प्रतिफल है। खेतों में जलने वाली पराली, कल-कारखानों से निकलने वाले धुएं, जरूरत से ज्यादा निर्माण कार्य, गाड़ियों से निकलने वाले धुएं और दिवाली-नववर्ष पर होने वाली आतिशबाजी वायु प्रदूषण के प्रमुख कारक हैं।

 

सांस संबंधी बीमारियां

प्रदूषित हवा में मौजूद जहरीले गैसों और छोटे कणों का सबसे अधिक असर हमारे फेफड़ो पर पड़ता है। फेफड़ों तक हवा ले जानी वाली नली धीरे-धीरे अवरोधित होती हुई पतली होती चली जाती है, जिसका असर फेफड़े और इसके आस-पास की मांसपेशियों पर भी पड़ता है। दमा समेत सांस संबंधी अनेकों बीमारियां घर कर लेती हैं।


Air Pollution



 

औसत आयु में कमी

वैज्ञानिकों के मुताबिक, खराब हवा धीरे-धीरे हमारे हेल्थ को इतना कमजोर बनाती जाती है कि हमारा कुल जीवन ही छोटा हो जाता है। यही कारण है कि दिल्ली और उसके आसपास के बेहद प्रदूषित हवा वाले शहरों में औसत आयु लगातार कम होती जा रही है। कुल मिलाकर प्रदूषण हमारे जीने की अवधि को कम कर रहा है।

 

दिल की बीमारियों का खतरा

इसके अलावा खराब हवा से दिल के दौरे, दिल की अन्य बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे भी कई गुणा बढ़ जाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, सभी हृदय रोगों से होने वाली मौतों में से 20% से ज्यादा मौतें वायु प्रदूषण के कारण होती हैं, यानी दुनियाभर में इस वजह से हर साल 30 लाख से ज्यादा मौतें होती हैं, और ये संख्या बढ़ती रहने की संभावना है।


 

Air Pollution



फेफड़ों का कैंसर

प्रदूषित हवा में मौजूद कणों से लंग कैंसर की संभावना भी कई गुणा बढ़ जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के 2013 के अध्ययन के मुताबिक यह लंग कैंसर का सबसे बड़ा कारण है। यहां यह बताना जरूरी है कि कैंसर से होने वाली मौतों में सबसे बड़ा हिस्सा लंग कैंसर का है।

 

बच्चों के शारीरिक विकास में बाधा

इसके साथ ही खराब हवा से अन्य संक्रमण का खतरा भी लगातार बढ़ता रहता है, जिसके चलते बीमारियां भी बढ़ती रहती हैं। साथ ही बच्चों के शारीरिक विकास पर भी इसका बहुत खतरनाक असर पड़ता है। आज इंसानी स्वास्थ्य और पूरी सभ्यता को बचाने के लिए हवा के प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई तेज करना बेहद जरूरी बन जाता है।

 

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post