राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
2022: ऑनलाइन आवेदन| रजिस्ट्रेशन फॉर्म
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य
बीमा योजना 2022: अभी करे ऑनलाइन आवेदन और पाये 5 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा (Health
Insurance) Rajasthan Mukhya Mantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana 2022
Registration Started. राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के
तहत चुने गए सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में पांच लाख रूपये तक के स्वास्थ्य
बीमा का लाभ ले सकते है। यदि आप भी राजस्थान राज्य में रहते है और स्वास्थ्य बीमा
कराना चाहते है तो इस पेज पर दी गयी जानकारी अवश्य पढ़े। क्योंकि राजस्थान सरकार ने
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2022 की अधिसूचना जारी कर दी है और
ऑनलाइन पंजीकरण भी शुरू हो चूका है।
राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी
स्वास्थ्य बीमा योजना 2022
अभी
करें आवेदन
मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना 01 मई 2021 से लागू हुई, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रूपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा। राजस्थान सरकार ने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख भी बढ़ा दी है और इसका लाभ से ले सकेंगे।
Rajasthan मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (Mukhya Mantri
Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana) के अंतर्गत
राजस्थान के सभी परिवार 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ चुने हुए प्राइवेट और
सभी सरकारी अस्पतालों में ले सकते है। इस योजना लिए आवेदन 31 मई 2021 (Extended) तक किये जा सकते है| इसके बाद अगले 3 महीनों तक
इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं होगा| चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
रजिस्ट्रेशन किसी भी ई-मित्र पर निशुल्क करवाया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए
कोई भी शुल्क नहीं है| रजिस्ट्रेशन शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
Summary
of Mukhya Mantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana 2022
|
योजना का
नाम |
मुख्यमंत्री
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (Rajasthan) |
|
उद्देश्य |
हर वर्ग
के लिए स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाना |
|
वर्ष |
2022-23 |
|
लाभार्थी |
राजस्थान
निवासी |
|
योजना का
लाभ |
05 लाख
रूपये का स्वास्थ्य बीमा |
|
पंजीकरण
प्रक्रिया |
ऑनलाइन |
|
आधिकारिक
वेबसाइट |
# |
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ और उद्देश्य
- राज्य के सभी सरकारी और सूचि में दिए गए प्राइवेट अस्पताल में
पांच लाख रूपये तक का निशुल्क चिकित्सा सुविधा।
- चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष सामान्य
बीमारी 50 हजार रुपये और गंभीर बीमारी 4.50 लाख रुपये का निशुल्क उपचार।
- इस योजना के अंतर्गत बीमारियों के 1576 प्रकार के पैकेज और प्रोसीजर उपलब्ध
है।
- अस्पताल में भरते के पांच दिन पूर्व और डिस्चार्ज होने के 15 दिन के बाद तक का खर्चा / व्यय इस बीमा
अंदर cover किया जायेगा।
- जो लोग पहले से ही महात्मा गांधी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा
योजना का लाभ पा रहे है उन्हें रजिस्ट्रेशन करने की जरुरत नहीं है।
- राजिस्ट्रेनन शिविर ग्राम पंचायत के साथ-साथ गांव स्तर व शहरों
में वार्ड स्तर पर चलाया जा रहा है।
- इस योजना के लिए पंजीकरण किसी भी ई-मित्र पर नि:शुल्क करवाया जा सकता है और इसका
रजिस्ट्रेशन शुल्क राज्य सरकार वहन करेगी|
- लघु एवं सीमान्त किसानों तथा संविदाकर्मियों को भी रजिस्ट्रेशन
करवाना होगा ताकि वे भी इस स्वास्थ्य बीमा का लाभ पा सके। लेकिन अच्छी बात ये
है की इनका प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा भरा जाएगा।
मुख्यमंत्री
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना प्रीमियम
पात्र
परिवारों को बीमा प्रीमियम के तोर पर 50% राशि यानि न्यूनतम 850/-
रूपये सालाना प्रीमियम के रूप में जमा
करनी होगी इसके बाद ही वो इस स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ ले सकते है| लघु एवं सीमान्त किसानों तथा
संविदाकर्मियों का प्रीमियम राजस्थान सरकार द्वारा वहन किया जाएगा| परन्तु उन्हें इस योजना के लिए
पंजीकरण कराना होगा, उसके
बाद ही वो सभी 5 लाख
रूपये तक कैशलेस स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पा सकते है।
क्या
सरकारी कर्मचारी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2022
का लाभ ले सकते है?
नहीं, राजस्थान सरकार ने सरकारी
कर्मचारियों को इस योजना से बाहर रखा गया है| उनके लिए प्रदेश सरकार जल्दी ही
सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) की तर्ज पर कैशलेस बीमा का लाभ देने के लिए राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ
स्कीम (RGHS) लागू करने की तैयारी चल रही है।
मुख्यमंत्री
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की पात्रता एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आवेदक राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार से होना
चाहिए।
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड – Aadhar Card
- बैंक खाता विवरण (Bank Account Details)
- निवास प्रमाण पत्र (Residence Proof –
Domicile)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- आय प्रमाण पत्र (Income Proof Certificate)
- राशन कार्ड
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
यदि आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए
रजिस्ट्रेशन कराना चाहते है तो निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
§
इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब
आपको “Redirect to SSO” पर क्लिक करें| यदि आपके पास SSO
ID है तो login करे अन्यथा Registration
ऑप्शन पर क्लिक कर
रजिस्ट्रेशन करें।
- SSO
ID के साथ लॉगिन करने के
बाद आपको केटेगरी का चयन करना होगा: सिटीजन या उद्योग या गवर्नमेंट एम्पलाई, etc
- अब
आपको पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा| इसके लिए आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गयी
सम्पूर्ण जानकारी देनी होगी और
- इसके
साथ – 2 सभी जरुरी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
इसके बाद अपने फॉर्म अच्छे से जाँच ले और submit
बटन पर क्लिक करें।
- इसके
एक प्रिंटआउट अवश्य ले। इस तरह आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ऑफलाइन एप्लीकेशन फॉर्म
- चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (Mukhya Mantri Chiranjeevi
Swasthya Bima Yojana) के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म
जमा करवाने के लिए सर्वप्रथम आपको अपनी ग्राम पंचायत स्तर पर या ब्लॉक स्तर
पर हो रहे पंजीकरण शिविर में जाना होगा।
- इसके बाद वहाँ पर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
आवेदन फॉर्म / पंजीकरण फॉर्म प्राप्त करें।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे
कि आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जाति, इत्यादि जानकारी दर्ज कराए।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म के साथ सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को साथ
लगये (Attach) करें।
- भरा हुआ एप्लीकेशन फॉर्म + महत्वपूर्ण दस्तावेजों को पंजीकरण
शिविर में जमा करवा दें।
- इसकी एक receipt जरूर ले और एक reference नंबर भी प्राप्त होगा।
- इस तरह से आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए
ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म जमा करा सकते है।



Post a Comment