प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2022
किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन । पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम आवेदन प्रक्रिया | PM Kisan Samman Nidhi Yojana Form | किसान सम्मान निधि स्कीम प्रधानमंत्री पंजीकरण
1 फरवरी 2019 को केंद्र
सरकार द्वारा किसानों के लिए प्रधानमंत्री
किसान सम्मान निधि योजना का
शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से देश
के किसानों को ₹6000 की
आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में मुहैया करवाई जाएगी। वह सभी किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर
से कम खेती योग्य जमीन उपलब्ध है वह Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं। इस लेख के माध्यम
से आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना से
संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी। आप इस लेख को पढ़कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आवेदन प्रक्रिया से
अवगत हो सकेंगे। इसके अलावा आपको PM Kisan Samman Nidhi scheme का
उद्देश्य, लाभ, पात्रता, महत्वपूर्ण
दस्तावेज आदि से संबंधित जानकारी भी इस लेख के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
Kisan
Samman Nidhi Yojana
इस
योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा
दी जाने वाली कुल धनराशि 6000 रूपये डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर मोड के माध्यम से 2000 रूपये
की तीन किश्तों में लाभार्थियों के बैंक खाते में स्थानांतरित की जा रही है | PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 के अंतर्गत 12 करोड़ छोटे तथा सीमांत किसानो को
शामिल किया जायेगा | इस योजना के तहत लगने वाली कुल लागत 75 ,000 करोड़ रूपये है | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
के ज़रिये 2.25 करोड़ लाभार्थी किसानो को 31 मार्च 2019 को
सीधे बैंक ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से पहली किश्त मिल भी चुकी है |
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
योजना 11वी किस्त
जैसे
कि आप सभी लोग जानते हैं भारत सरकार द्वारा अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के
अंतर्गत 10 किस्ते
जारी की जा चुकी है। सरकार द्वारा अप्रैल 2022 में इस योजना के अंतर्गत 11वीं
किस्त जारी की जाएगी। सभी लाभार्थियों से यह अनुरोध किया गया है कि वह मार्च के
अंतिम सप्ताह में अपना पीएम किसान स्टेटस चेक कर ले। जिससे कि किस्त आने में में
कोई भी परेशानी ना हो। डॉक्यूमेंट में किसी प्रकार की कमी जैसे कि आधार नंबर, बैंक
खाता नंबर आदि एम कमी होने के कारण यह राशि रोक दी जाती है। इसी कारण सभी
लाभार्थियों से अनुरोध है कि वह समय से अपना स्टेटस चेक करते रहे। जिससे कि कोई भी
समस्या आने से पहले ही उसका निराकरण किया जा सके।
किसान
सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 10वीं
किस्त
केंद्र
सरकार द्वारा 1 जनवरी 2022 को किसान सम्मान
निधि योजना के अंतर्गत
दसवीं किस्त की राशि जारी की जा चुकी है। यह राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के
द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जारी की गई है। लगभग 10.09 करोड़
किसानों को 10वीं किस्त के अंतर्गत लाभ प्राप्त हुआ है। वह सभी किसान जिनके
खाते में अभी तक 10वीं किस्त की राशि नहीं आई है उनको जल्द यह राशि प्रदान की
जाएगी। 10.09 करोड़
किसानों को 20946 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी
के द्वारा कई किसान उत्पादक संगठनों से भी बात की गई है। इन सभी संगठनों को यह
जानकारी प्रदान की गई है कि भविष्य में निवेश के लिए सरकार की ओर से 14 करोड़
रुपए इक्विटी ग्रैंड प्रदान किया जाएगा। जिसके कारण वश लगभग 1.25 लाख
किसानों को लाभ पहुंचेगा।
किसान
सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 9वी
किस्त
भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जाता
है। इस योजना के माध्यम से किसानों को ₹6000 रुपए तीन बराबर
किस्तों में प्रदान किए जाते हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 9वी किस्त की राशि 9 अगस्त 2021
को
जारी कर दी गई है। लगभग 9.75 करोड़ किसानों को 19500 करोड रुपए की राशि 9वी किस्त के अंतर्गत
प्रदान की गई है। इस योजना के अंतर्गत अब तक सरकार द्वारा 1.38
लाख
करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार
करने के उद्देश्य से आरंभ की गई थी। इस योजना के माध्यम से न केवल किसान सशक्त एवं
आत्मनिर्भर बनेंगे। बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
प्रधानमंत्री
किसान सम्मान निधि योजना आठवीं किस्त
यह
19000 करोड़ रूपये की धनराशि देश के प्रत्येक किसान के बैंक अकाउंट में 2000
,2000 रूपये
के रूप में हस्तांतरित की जा रही है | साथ ही देश के
प्रधानमंत्री जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम 8 वी क़िस्त जारी करने
के साथ साथ यह भी बताया है कि अब तक लगभग देश के 11 करोड़ किसानों को
करीबन 1 लाख
35 हजार करोड़ रूपये की धनराशि बैंक खाते के माध्यम प्रदान की जा चुकी
है इनमे से किसानो को कोरोना काल में 60 हजार करोड़ रुपये से
ज्यादा पहुचाये गए है। जिससे कोरोना काल में किसानो को सहायता मिल सके।
प्रधानमंत्री
किसान सम्मान निधि योजना सातवीं किस्त
25 दिसंबर 2020
को
प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया
था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के द्वारा यह बताया गया है
कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सातवीं किस्त की
राशि किसानों के खाते में भेज दी गई है। यह राशि उन्हें एक सिंगल क्लिक के माध्यम
से भेजी गई है। योजना के अंतर्गत 9 करोड़ किसानों को 18000
करोड़
से ज्यादा की रकम दी गई है। अब तक योजना के अंतर्गत 1 लाख 10 हजार करोड़ से ज्यादा
की राशि किसानों के खाते में भेज दी गई है। योजना से किसानों को काफी लाभ पहुंचा
है। प्रधानमंत्री जी ने यह बताया कि यह राशि पहुंचाने के लिए किसानों से किसी
प्रकार का कमीशन नहीं लिया गया है तथा कोई भ्रष्टाचार नहीं किया गया है। आधुनिक
टेक्नोलॉजी के माध्यम से यह राशि किसानों के बैंक अकाउंट में पहुंचाई गई है।
किसान
सम्मान निधि सातवीं क़िस्त मुख्य विशेषता
- यह राशि किसानों के
खाते में राज्य सरकार द्वारा पंजीकरण तथा खाते के वेरिफिकेशन करने के बाद
पहुंचाई जाती है। देश के प्रत्येक राज्य में, पश्चिम
बंगाल को छोड़कर, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का
लाभ पहुंचाया जा रहा है।
- पश्चिम बंगाल में लगभग 70 लाख किसान है जो इस योजना के लाभ से वंचित
है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पश्चिम बंगाल के 23 किसानों ने आवेदन भी किया था लेकिन पश्चिम
बंगाल सरकार द्वारा उनके आवेदन को वेरीफाई नहीं किया गया।
- इस वीडियो
कॉन्फ्रेंसिंग में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा किसानों के लिए चलाई जा
रही और भी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई है।
- इसी के साथ
प्रधानमंत्री जी ने नए किसान कानून के बारे में भी चर्चा की है।
उन्होंने इस कानून के लाभ बताएं तथा किसानों को यह आश्वासन दिया कि इस नए
किसान कानून से उन्हें कोई भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।
- अंत में प्रधानमंत्री जी के द्वारा सभी
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को बधाई भी दी गई।
प्रधानमंत्री
किसान सम्मान निधि योजना छठी किस्त
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं प्रधानमंत्री
किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार किसानों को प्रति वर्ष ₹6000 की
आर्थिक सहायता प्रदान करती है। जो कि वह ₹2000 की तीन किस्तों में 4 महीने
के अंतराल में प्रदान करती है। केंद्र द्वारा अब तक पांच किस्त जारी की जा
चुकी हैं। केंद्र सरकार 1 अगस्त 2020 से किसानों को छठी किस्त की राशि भेजने जा रही है। यह राशि किसानों के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट ट्रांसफर की जाएगी।
यदि आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी सही नहीं है आपके अकाउंट में छठी की राशि
नहीं आएगी। यह राशि प्राप्त करने के लिए आपको अपने द्वारा प्रदान की गई जानकारी को
सही करना होगा। उसके पश्चात ही आप इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।
PM
Kisan Samman Nidhi Yojana New Update
केंद्र
सरकार द्वारा इस योजना के तहत नई अपडेट निकली है । इस PM
Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 के तहत लाभ प्राप्त
करने के लिए जिन लोगो ने आवेदन किया है उन किसानो को इस योजना के तहत किसान
क्रेडिट
कार्ड(Those people who have applied to get benefits, those farmers
will have to get a Kisan Credit Card made under this scheme.) बनवाना होगा । इसी Credit
Card के ज़रिये देश के किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस
योजना के अंतर्गत किसानो द्वारा किये गए आवेदन को
प्राप्त करने के बाद 14 दिन के अंदर बैंको को क्रेडिट कार्ड जारी करने का निर्देश दिया गया
है । यह केसीसी अभियान 8 फरवरी
2020 से 15 दिन के लिए शुरू किया गया है ।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
योजना 2022 का उद्देश्य
भारत
एक कृषि प्रधान देश है भारत देश में 75 %लोग खेती करते है देश
के सभी किसान आर्थिक रूप से खेती पर निर्भर रहते है इसी बात को ध्यान में रखते हुए
भारत सरकार ने खेती करने वाले किसानो को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना
2022 को आरंभ किया है | इस योजना के ज़रिये
खेती करने वाले किसानो को बेहतर आजीविका प्रदान करना तथा किसानो को आत्म निर्भर
बनाना तथा सशक्त बनाना |
प्रधानमंत्री
किसान सम्मान निधि योजना में हुए बदलाव
- आधार कार्ड अनिवार्य:- दोस्तों
यदि आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाना चाहते है तो आपके
पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। यदि आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप इस
योजना का लाभ नहीं उठा सकते।
- जोत की सीमा खत्म:- जब
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का आरंभ किया गया था तब इस योजना में
केवल उन्हीं किसानों को शामिल किया गया था जिनके पास 2 हेक्टेयर
या फिर 5
एकड़
खेती योग्य जमीन है। अब केंद्र सरकार द्वारा यह सीमा खत्म कर दी गई है।
- स्टेटस जानने की सुविधा:- अब आप
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अपने आवेदन का स्टेटस खुद
जान सकते हैं। इसके लिए आपको केवल आधार नंबर या मोबाइल नंबर या बैंक खाता
होना चाहिए। जिसकी मदद से आप अपना आवेदन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- खुद रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा:- जब
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का आरंभ किया गया था तो इस योजना में
पंजीकरण करवाने के लिए लेखपाल, कानूनगो और कृषि अधिकारियों के
चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब सरकार ने यह बाध्यता खत्म कर दी है। अब कोई
भी किसान अपना रजिस्ट्रेशन घर बैठे खुद करा सकता है।
- किसान क्रेडिट कार्ड:- वे सभी
किसान जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाया है
उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कोई दस्तावेज देने की आवश्यकता
नहीं है। जिससे किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में आसानी होगी। किसान
क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
मुख्य
तथ्य किसान सम्मान निधि योजना 2022
- इस
योजना के अंतर्गत होने वाला सारा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी
|
- भारत
सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2022 से
जुड़ी सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट http://pmkisan.gov.in/ पर
अपडेट कर दी गयी है
- इस
पोर्टल पर की नई सूची के अंतर्गत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों के
नाम जारी करने की घोषणा की है
- ग्रामीण
तथा शहरी क्षेत्र की सूची में शामिल होने वाले लाभार्थियों को अगले 5 साल तक 6000 रूपये
दिए जायेगे |
PM
Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 के
दस्तावेज़ (पात्रता )
- आवेदक
के पास 2
हेक्टेयर
तक किसी जमीन होनी चाहिए|
- कृषि
भूमि के कागज़ात होने चाहिए |
- आधार कार्ड
- पहचान
पत्र
- आई डी
प्रूफ,
ड्राइविंग
लाइसेंस,
वोटर
आईडी
- बैंक
खाता पासबुक
- मोबाइल
नंबर
- पते का
सबूत
- खेत की
जानकारी (खेत का आकार,कितनी
जमीन है )
- पासपोर्ट
साइज फोटो
नई
घोषणा प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना 2022
17 वा लोक सभा इलेक्शन जीतने के बाद दूसरी बार बने प्रधानमंत्री श्री
नरेंद्र मोदी द्वारा अपनी मोदी 2.0 रणनीति के तहत घोषणा
की अब प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के
सभी बड़े छोटे सीमांत किसानों को सम्मिलित किया जाएगा | मोदी सरकार द्वारा
योजना के कवरेज को बढ़ाया गया है तथा अब देश के सभी किसान जिनके पास 1 हेक्टेयर 2 हेक्टेयर 3 हेक्टेयर 4 हेक्टेयर 5 हेक्टेयर इत्यादि
कितनी भी खेती की जमीन है वह इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए तथा योजना का
लाभ उठाने के लिए पात्र माने जायेगे |
घोषणा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने के लिए प्रस्ताव
अभी तक केंद्र सरकार द्वारा लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत
सम्मिलित करने के लिए विभिन्न राज्यों को निर्देश देकर उनसे यह कार्य कराया जा रहा
है तथा सभी राज्य जिलेवार ग्राम पंचायत वार नगर पालिका नगर निगम वार किसानों की
सूचियां तैयार करके केंद्र की सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड
करते आए हैं परंतु अब सरकार द्वारा जल्द ही योजना के अंदर ऑनलाइन
आवेदन जन
सेवा केंद्र के माध्यम से स्वीकृत करने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है जैसे ही योजना
को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का कार्य पूर्ण हो जाएगा तो इसके लिए सरकार सीधे जन
सेवा केंद्र के माध्यम से प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
करेगी|

Post a Comment